मुस्कुराहट 😊

मुस्कुराते ही हमें रहना है,
क्यूंकि मुस्कुराहट ज़िन्दगी को आसान बनाती है|

मुश्किलों को तो आना ही है,
पर मुश्किल वक़्त, हमारे मजबूत इरादे को आजमाती है| 

माना कि दुख तो जीवन में आते है,
पर ये क्यूं भूल जाते, हर घने अंधेरे के बाद रोशनी आती है| 

ज़िन्दगी हमे बहुत कुछ सिखाती है,
कभी ये हमें रुलाती है, तो कभी ये हमें हसाती है|

मुस्कुराते ही हमें रहना है,
क्यूंकि हमारी मुस्कुराहट ही ,अपनों का होंसला बढ़ाती  है|

होंसला ना हारना ये तो सिर्फ ठोकरें  है,
ठोकरें ही तो हमे गिर के संभालना सिखाती है| 

जो हर हाल में खुश रहते हैं,
ये ज़िन्दगी उनके कदमों में अपना सिर झुकाती है|

मंजिल दूर भी है तो क्या,
धीरे धीरे ही सही चल के अपने मौकाम में पहुंचते है|

मुस्कुराते ही हमें रहना है,
क्यूंकि मुस्कुराहट ज़िन्दगी को आसान बनाती है|

                        ©✍️  #प्रीति प्रिया

Comments